{"_id":"6202c573435e1f390952d7cd","slug":"cyclist-dies-due-to-bike-collision-in-pukhraya-akbarpur-news-knp6795977167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। साइकिल से सिलिंडर ले जा रहे व्यक्ति की मंगलवार देर शाम बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुखरायां के वार्ड नंबर दस निवासी कौशल मिश्रा (45) पुत्र ईश्वर दीन मिश्रा साइकिल से गैस सिलिंडर लेकर अपनी दुकान जा रहे थे।
हरदुआ पुल के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुखरायां सीएचसी से गंभीर हालत में भाई शैलेंद्र मिश्रा उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने कौशल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार का सीएचसी में इलाज चल रहा है। ईएमओ ने बताया कि मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी गई है।