फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cyber fraud gang exposed in Hamirpur, police arrested three members

Hamirpur: साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2022 04:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 04:25 PM IST
सार

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल ने साइबर धोखाधड़ी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Cyber fraud gang exposed in Hamirpur, police arrested three members
साइबर अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में थाना सुमेरपुर पुलिस व साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 20 हजार रुपये व आठ मोबाइल बरामद किए है। एएसपी ने घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन

सुमेरपुर कस्बा निवासी सूरज ने बीते 18 अक्तूबर को थाने में लिखित सूचना देते बताया कि 28 सितंबर को उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर ठगी करके  99,750 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने साइबर सेल टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रिमझिम फैक्टरी के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 20 हजार की नगदी सहित आठ मोबाइल बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों में जनपद कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के श्रीनगर निवासी मनोज कुमार, मछैला निवासी वरुण कुमार संखवार व लल्लू का पुरवा मजरा दहली निवासी विनय कुमार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार व मुकदमा के वादी सूरज कानपुर में एक ही कमरे में बतौर किराएदार रह रहे थे।

अभियुक्त मनोज कुमार ने सूरज के पेटीएम का आईडी व पासवर्ड चुरा लिया था। उसे जानकारी थी कि उसके खाते में काफी रुपये है। जिस पर उसके मन में लालच आ गया और उसके खाते से रुपये निकालने की फिराक में लग गया। जिस पर उसने अपने साथी विनय, वरुण व रवि संखवार से संपर्क किया।

उनसे साइबर अपराध की ट्रेनिंग लेते हुए निशा निवासी पहाड़पुर जनपद सुल्तानपुर के बैंक का खाता नंबर लेकर उस खाते में अभियुक्त मनोज ने 99,750 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके उपरांत तीनों अभियुक्त द्वारा जनसेवा केंद्र दरगवां अकबरपुर गए।

यहां विनय द्वारा निशा के बैंक खाते से 99,750 रुपये मरचेंट वॉलेट के जरिए जनसेवा केंद्र के खाते में स्थानांतरित की। इसमें अभियुक्त वरुण के मोबाइल का प्रयोग किया गया। उपरोक्त अभियुक्तगणों  द्वारा उपरोक्त धनराशि को आपस में बांट लिया गया। इनका एक साइबर अपराध का संगठित गिरोह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed