फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   customer id hack of dozens of pnb account holders

नाम और पते की जगह लिखे ‘अपशब्द’, फिर इस तरह खाताधारकों के उड़ाए लाखों रुपए

Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
सार

बैंक की रेउना शाखा के तीन ग्राहकों के खाते से 7.83 लाख रुपये गायब होने का मामला
​आगरा की सिंडीकेट बैंक, बड़ौदा ग्रामीण बैंक में ट्रांसफर हुई रकम, आईटी सेल कर रहा जांच

विज्ञापन
customer id hack of dozens of pnb account holders
demo

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक घाटमपुर की रेउना शाखा के दर्जनों ग्राहकों की कस्टमर आईडी हैक हो चुकी हैं। बैंक अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी व खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से साइबर अपराधी खातों से रकम इधर से उधर कर रहा है। खाताधारकों का डाटा चोरी होने में बैंक के ही किसी स्टाफ या आउटसोर्स कर्मचारी की भूमिका पर संदेह किया जा रहा है। अब तक एक के बाद एक तीन खातों से रकम गायब हो चुकी है।
विज्ञापन


पीएनबी का आईटी सेल इस तरह का फ्रॉड रोकने में नाकाम साबित हुआ है। मामला ये है कि पंजाब नेशनल बैंक घाटमपुर की रेउना शाखा में मेडिकल स्टोर संचालक बारादौलतपुर गांव निवासी आदर्श सचान और उनकी मां कमला देवी का अलग-अलग खाता है। 13-14 मार्च दोनों के खाते से 7.25 लाख रुपये की रकम आगरा के बरारा स्थित सिंडीकेट बैंक के एक खाते (88112200044546) में ट्रांसफर हो गई। कुछ रकम बड़ौदा ग्रामीण बैंक में ट्रांसफर हुई। जिसके खाते में रकम ट्रांसफर हुई है उनके नाम और पते की जगह ‘अपशब्द’ लिखे गए हैं।
विज्ञापन


24 घंटे बीत जाने के बाद भी पीएनबी प्रबंधन यह पता नहीं कर सका कि यह खाता किसका है। न ही समय रहते इन खातों को ब्लॉक करवाया गया। इन दो घटनाओं से खाताधारकों की नींद उड़ी ही थी कि बुधवार को इसी बैंक के खाताधारक बसौरा गांव निवासी किसान भूतनाथ पुत्र बाबूसिंह के खाते से 56 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इस तरह 13, 14 व 15 तारीख को तीन खाताधारकों को निशाना बनाया जा चुका है। इन घटनाओं के 15 दिन पहले एक अन्य खाताधारक के भी 15 हजार रुपये किसी और के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरटेल का नंबर रजिस्टर्ड है तो सावधान रहें पीएनबी रेउना के वही खाताधारक साइबर ठगी के शिकार हुए हैं जिनके पास एयरटेल का सिम है। जिन खाताधारकों के पास एयरटेल का सिम है और उनका खाता इस बैंक में है वे अपना खाता कुछ समय के लिए लॉक करवा दें या मोबाइल नंबर बदलवा दें। इसके अलावा अन्य कंपनियों का सिम रखने वाले भी सतर्क रहें। खाते की रकम चेक करते रहें। बैंक व एयरटेल कर्मी का गठजोड़ अपने आप में विरले अंदाज में हुई साइबर ठगी में बैंक व एयरटेल आउटलेट के कर्मी का गठजोड़ होने की बात सामने आ रही है। संदेह जताया जा रहा है कि बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी ने पहले खाताधारकों की डीटेल चुराई। इसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर वाली कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर पूरे कांड को अंजाम दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed