फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   currency shortage after coming salary

सैलरी आते ही बढ़ेगी करेंसी की किल्लत 

Sun, 27 Nov 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
currency shortage after coming salary
डेमो
नौकरी पेशा लोगों के खाते में सैलरी आते ही करेंसी की किल्लत फिर से शुरू हो सकती है। लगभग सभी प्रतिष्ठानों में एक से 10 तारीख के बीच खातों में सैलरी पहुंच जाती है। यदि करेंसी की सप्लाई और एटीएम की यही स्थिति रही तो महीने की शुुरुआत में बैंकों में फिर से लोड बढ़ सकता है। एसबीआई के अधिकारियों ने रिजर्व बैंक के समक्ष यह चिंता जाहिर कर दी है। 
विज्ञापन


कानपुर शहर के एक दर्जन से अधिक सरकारी और इतने ही प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पास कर्मचारियों की सैलरी की डिमांड भेज दी है। एसबीआई के चीफ मैनेजर सौरभ कपूर ने रिजर्व बैंक के अधिकारियों को बताया कि आर्मी, एयरफोर्स, डीएमएसआरडी, रेलवे समेत अन्य विभागों में सैलरी का टाइम आ गया है। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों के भी विभिन्न बैंकों में सैलरी एकाउंट हैं। सभी को एक से 10 तारीख के बीच घरेलू खर्च के लिए कुछ नकदी की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में बैंकों और एटीएम बूथों पर फिर से भीड़ उमडे़गी।
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए बैंकों ने अनुमानित बजट रिजर्व बैंक को भेज दिया है। अनुमान के मुताबिक शहर भर में करीब चार लाख लोगों के पास सैलरी एकाउंट है। औसत सैलरी 20 हजार रुपये भी मान ली जाए तो करीब पहले सप्ताह करीब एक हजार करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ शहर भर के लिए यह बड़ी रकम है। इस तरह से रिजर्व बैंक के रीजनल कार्यालय के अधीन यूपी और उत्तराखंड के 61 जिले आते हैं। समय पर इतनी भारी मात्रा में करेंसी उपलब्ध करवा पाना रिजर्व बैंक के लिए आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक सुनील द्विवेदी का कहना है, करेंसी की किल्लत नहीं है। आरबीआई के सभी छपाई खाने तेजी से काम कर रहे हैं। कानपुर में पांच सौ की पर्याप्त करेंसी पहुंच चुकी है, जिसे उतनी ही तेजी से सभी बैंकों और एटीएम में सप्लाई किया जा रहा है। पांच सौ की करेंसी न आने से ही नोट की किल्लत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed