{"_id":"fea71ff84d867e575fb476243c8d932e","slug":"cultural-fest-explosive-debut-of-antragni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि का धमाकेदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्चरल फेस्ट अंतराग्नि का धमाकेदार आगाज
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी के कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2015’ का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। बालीवुड फेम नीति मोहन और अमित त्रिवेदी ने न्यू ग्राउंड में फिल्मी गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि स्टूडेंट ‘वंस मोर, वंस मोर’ कहते दिखे।
विज्ञापन
पहले दिन ऋतंभरा फैशन शो का रंग भी जमा। एनआईएफडी सहित तमाम फैशन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंटोें ने ऑडिटोरियम में कैटवाक किया। आरजे पूरब ने भी आईआईटियंस के बीच मस्ती की।
विज्ञापन
अंतराग्नि के आयोजन को 50 साल पूरे हो गए हैं इसलिए गोल्डन जुबली समारोह मनाया जा रहा है। फेस्ट का उद्घाटन गुरुवार को निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने किया, फिर मौज-मस्ती का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
सबसे पहले अमित त्रिवेदी ने मंच संभाला और फिल्मी ... दिल्ली, दिल्ली काट कलेजा दिल्ली, ...नयन तरसे, ... रूठे ख्वाब को मना लेंगे सहित तमाम गाने गाए। फिर नीति मोहन ने रंग जमाया और उनका जादू आईआईटियंस के सिर चढ़कर बोला। नीति ने ...मीठी बोलियां सुन लो, मनमर्जियां और गुमसुम गुमसुम हैं फिजाएं सहित तमाम गीत गाए।
बाद में अमित और नीति की जुगलबंदी भी मंच पर दिखी। दोनोें ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाए, जिस पर स्टूडेंटों ने खूब मस्ती की।