फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cultivating crops by occupying UPSIDA park built a temple on plot officers did not arrive even after complaint

Kanpur: यूपीसीडा के पार्क में कब्जा कर उगा रहे फसल, प्लॉट पर बना दिया मंदिर…शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचे अफसर

Thu, 12 Dec 2024 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीसीडी के सीईओ ने बताया कि अगर जमीन पर कब्जा हो रहा है, तो उसे तत्काल खाली कराया जाएगा। आरएम ने इसकी जांच क्यों नहीं कराई, इसके लिए जवाब तलब होगा। कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Cultivating crops by occupying UPSIDA park built a temple on plot officers did not arrive even after complaint
यूपीसीडा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट तीन की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं और अधिकारियों को पता नहीं। पार्क में खेती के साथ ही मंदिर बन गया है। यही नहीं तीन से चार कमरों का निर्माण भी चल रहा है। एक सप्ताह पहले वहां के उद्यमियों ने आरएम मंसूर कटियार से शिकायत की थी।

विज्ञापन

इसके बाद भी जिम्मेदार निर्माण रुकवाने नहीं पहुंचे। इंडस्ट्रियल एरिया उद्योग विकास एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक सप्ताह पहले आरएम को पत्र देते हुए बताया था कि पनकी साइट तीन एलएमएल फैक्टरी के पीछे स्थित पार्क में कुछ लोगों ने कब्जा कर मंदिर का निर्माण कर लिया है। आधी जमीन पर खेती की जा रही है।

विज्ञापन

जेई से जांच कर रिपोर्ट मांगी है
पहले से अस्थायी तरीके से जमीन पर बनीं झोपड़ियों की जगह निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एसोसिएशन के महामंत्री ज्ञानेंद्र अवस्थी ने बताया कि शिकायत के बाद आरएम मंसूर कटियार ने जेई से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। आरएम ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि जमीन यूपीसीडा की है या सिंचाई विभाग की है। इसके बाद उसे खाली कराया जाएगा।

अगर जमीन पर कब्जा हो रहा है तो उसे तत्काल खाली कराया जाएगा। आरएम ने इसकी जांच क्यों नहीं कराई, इसके लिए जवाब तलब होगा। कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।  - मयूर महेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed