फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   csjmu results 2019 and problem of students

विश्वविद्यालय की सुस्ती ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किलें, रुके हुए परीक्षा परिणाम पर शुरू हुई राजनीति

Sun, 02 Jun 2019 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
csjmu results 2019 and problem of students
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के लाखों छात्रों के रुके हुए परिणाम पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ उत्तर प्रदेश सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन ने दावा किया कि उनके 48 घंटे की अल्टीमेटम के चलते विवि प्रशासन ने दो दिनों में 348 डिग्री कॉलेजों के परिणाम जारी कर दिए हैैं। दूसरी ओर छात्र अभी भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन का रवैया सुस्त है तो सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन राजीनति करने में जुटा हुआ है। छात्रों ने रिजल्ट जारी न होने से वह लोग आगे एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को उत्तर प्रदेश सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे में छात्रों के परिणाम जारी नहीं होते हैं, तो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया समेत अन्य प्रबंधक विवि के प्रशासनिक भवन पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने दावा किया कि उनकी चेतावनी के चलते विवि प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर 348 कॉलेजों के बीए, बीएससी, बीकॉम के रूके हुए परिणाम जारी कर दिए हैं।

दावा यह भी किया कि रविवार दो जून को भी इसी डर के चलते परीक्षा विभाग खुला रहेगा। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव ने इसे बेकार की बात बताई। कहा कि परीक्षा विभाग पिछले एक माह से हर शनिवार-रविवार को खुल रहा है, ताकि छात्रों के जल्द से जल्द परिणाम जारी कर दिए जाएं। उन्होंने 348 कॉलेजों के आंकड़े को भी फर्जी करार दिया। कहा कि हम निरंतर परिणाम जारी कर रहे हैं।

इतने कॉलेजों के रुके हैं परिणाम
  • बीकॉम तृतीय वर्ष में 65 कॉलेज
  • बीएससी तृतीय वर्ष में 142 कॉलेज
 

बीएससी फाइनल ईयर का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। मुझे परास्नातक में एडमिशन लेना है। रिजल्ट में जितनी देरी होगी मार्कशीट में भी उतनी ही समस्या होगी। बिना मार्क्स के मैं परास्नातक के लिए आवेदन भी नहीं कर सकती।


आयुषी त्रिपाठी, छात्रा बीएससी पीपीएन कॉलेज

परिणाम जारी करने में हो रही देरी से छात्रों का बड़ा नुकसान हो रहा है। आगे किसमें एडमिशन लें इसे भी चयनित करने में दिक्कत होगी। जबतक रिजल्ट नहीं आएगा, हम लोग परास्नातक के लिए किसी कॉलेज में आवेदन भी नहीं कर पाएंगे।
जया अग्रवाल, छात्रा बीएससी, डीजी कॉलेज

कॉमर्स में अभी तक बीएनडी के छात्रों का रिजल्ट रुका हुआ है। विवि प्रशासन छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
डॉ. विवेक द्विवेदी, प्राचार्य बीएनडी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed