Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU registers win, thanks to Utkarsh's 87 runs

Kanpur News: उत्कर्ष के 87 रन की बदौलत सीएसजेएमयू ने दर्ज की जीत

Fri, 20 Nov 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
CSJMU registers win, thanks to Utkarsh's 87 runs
कानपुर। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय उत्तराखंड को तीन विकेट से पराजित किया। कप्तान उत्कर्ष यादव ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाते हुए 87 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। उदित सैनी ने 96, राजीव शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। सद्दाम हुसैन और शौर्यदीप पांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन



सीएसजेएमयू की टीम ने कप्तान उत्कर्ष यादव और शिवांशु सचान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 18.3 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवांशु सचान ने 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हार्दिक चौधरी ने तीन, लवलीत टंगरी ने दो विकेट लिए। उत्कर्ष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed