फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: Nandini Dubey first in speech competition, Christ Church group first in drama

सीएसजेएमयू : भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी दुबे, नाट्य में क्राइस्ट चर्च का ग्रुप प्रथम

Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
CSJMU: Nandini Dubey first in speech competition, Christ Church group first in drama
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में नाटक प्रस्तुत करते छात्र - फोटो : संवाद
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रही भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय विकास परिषद (सीडीसी) के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी व डीन अधिष्ठाता प्रो. नीरज कुमार की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में पांच विश्वविद्यालयों से चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कुल 10 प्रतिभागियों ने विकसित भारत, नारी सशक्तिकरण, देश की अर्थव्यवस्था जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार रखे। पांच विश्वविद्यालयों से चयनित नौ ग्रुपों के बीच नाट्य प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


इनमें प्रतिभागियों की ओर से द्रौपदी वस्त्र हरण, द्रौपदी की पुकार, द्रौपदी वस्त्र हरण: 21वीं सदी के परिप्रेक्ष्य में, अहिल्याबाई होल्कर, राम वनवास जैसे प्रसंगों पर नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। भाषण में राजकीय महिला महाविद्यालय कन्नौज की नंदिनी दुबे को पहला, बुंदेलखंड विवि झांसी की प्रिंसी दुबे को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नाट्य प्रतियोगिता में क्राइस्ट चर्च कॉलेज को पहला, बुंदेलखंड विवि झांसी को दूसरा स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को आठ मार्च को राजभवन लखनऊ में प्रस्तुति देने के साथ सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी, प्रो. मीत कमल, डॉ. श्याम मिश्र सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed