फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU Implements Special Arrangement: LLB and BA-LLB Students to Get One Additional Year

CSJMU ने लागू की विशेष व्यवस्था: एलएलबी-बीए एलएलबी छात्रों को मिलेगा एक और वर्ष, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 25 Jul 2026 10:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 25 Jul 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
CSJMU Implements Special Arrangement: LLB and BA-LLB Students to Get One Additional Year
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि समस्या को लेकर हुई गठित कमेटी की रिपोर्ट पर विशेष व्यवस्था लागू की है। अब एलएलबी और बीए एलएलबी छात्रों को कोर्स पूरा करने में एक और वर्ष मिलेगा। यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक सत्र वर्ष 2025-26 के लिए लागू होगी। इसका लाभ किसी भी शैक्षणिक सत्र के छात्र-छात्राओं को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. दीवाकर अवस्थी ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम में 2025-26 में ऐसे छात्र-छात्राएं जो अध्यादेश के प्रोन्नति संबंधी प्रावधानों के कारण पंचम सेमेस्टर में प्रोन्नति से वंचित हो रहे हैं, उन्हें पंचम सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाए। छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने की निर्धारित अवधि अधिकतम छह वर्ष की है। इस अवधि के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सहित समस्त बैक पेपर उत्तीर्ण करना है। छात्रों को 48 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा।
विज्ञापन


बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) पाठ्यक्रम में सत्र वर्ष 2025-26 में ऐसे छात्र-छात्राएं जो अध्यादेश में निहित प्रोन्नति संबंधी प्रावधानों के कारण पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर में प्रोन्नति से वंचित हो रहे हैं, उन्हें संबंधित सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाए। छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने की निर्धारित अधिकतम आठ वर्ष की अवधि के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा सहित अपने समस्त बैक पेपर उत्तीर्ण करना है। सभी सेमेस्टरों को निर्धारित 48 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed