{"_id":"5f68f2568636271a0e09d7d7","slug":"crpf-jawan-dies-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत, छत्तीसगढ़ में थी तैनाती, फोन पर दी गई सूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: गोली लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत, छत्तीसगढ़ में थी तैनाती, फोन पर दी गई सूचना
Tue, 22 Sep 2020 12:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर निवासी सीआरपीएफ जवान की रविवार रात छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने परिजनों को जवान के खुदकुशी करने की जानकारी दी है, लेकिन परिजन इसे मानने को तैयार नहीं हैं।
गांव में शोक का माहौल है और शव आने का इंतजार किया जा रहा है। मंसूरनगर निवासी रूपेश नंदन (25) पुत्र स्व. ठाकुर प्रसाद सीआरपीएफ में सिपाही थे। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थी।रविवार शाम रूपेश नंदन के छोटे भाई रीतेश के पास सीआरपीएफ के बीजापुर स्थित कैंप कार्यालय से फोन आया।
इसमें गोली लगने से रूपेश के घायल होने की जानकारी दी गई। रात लगभग आठ बजे रीतेश के पड़ोसी अजय पाल ने इसी नंबर पर जानकारी ली तो रूपेश की मौत की सूचना दी गई। सोमवार सुबह सात बजे कैंप कार्यालय से ही शव का पोस्टमार्टम कराने और शव गांव भेजने की बात कही गई। रूपेश के दो भाई हैं। छोटे भाई रीतेश के मुताबिक सीआरपीएफ के अधिकारियों ने रूपेश के तीन गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की बात कही है। परिजनों को इस पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
भाई और मां को की थी वीडियो कॉल
रूपेश ने रविवार दोपहर बारह बजे छोटे भाई रीतेश को वीडियो कॉल की थी। 15 मिनट तक दोनों की बात हुई थी। इसके बाद रूपेश ने मां चंद्रावती से भी बात की थी। रविवार सुबह सात बजे उन्होंने गांव निवासी दोस्त अवनीश से भी हालचाल लिया था। उसकी मौत की जानकारी पर मां चंद्रावती बिलख पड़ीं, तो दोस्त भी गमजदा हो गए।
शादी की चल रही थी बात
रूपेश की शादी की बात चल रही थी। रविवार दोपहर भी कुछ लोग रूपेश के रिश्ते की बात करने मंसूरनगर पहुंचे थे।