फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crowd gathered to get Kovid vaccine, scuffle

कोविड वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, धक्कामुक्की

Tue, 10 Aug 2021 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to get Kovid vaccine, scuffle
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले में सोमवार को 11 अस्पतालों के 48 केंद्रों पर 8806 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 5970 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। वहीं सोमवार को सीएचसी रसूलाबाद में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की धक्कामुक्की में मैटरनिटी विंग का दरवाजा टूट गया। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर लाइन लगवाई। तब वैक्सीन लगाई जा सकी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 8806 लोगों का 48 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें से 5970 युवाओं तथा 45 साल से अधिक उम्र के 2836 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं सीएचसी रसूलाबाद के मैटरनिटी विंग के पास कक्ष में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही थी। इसकी जानकारी पर भारी भीड़ पहुंच गई। भीड़ ने कोविड नियमों का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए लोग एक दूसरे से चिपके खड़े रहे। वैक्सीन लगवाने में पहले नंबर को लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। इससे मैटरनिटी विंग का दरवाजा टूट गया। इसकी जानकारी चिकित्सा अधीक्षक अशीष मिश्रा ने एसडीएम अंजू वर्मा को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर लाइन लगवाकर वैक्सीनेशन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष मिश्रा ने बताया कि चार स्थानों में कैंप लगाया गया था। इसमें कुल 1027 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। नारखुर्द में 155, नरसिंहपुर में 150, तहसील परिसर में 201, सीएचसी के 2 बूथों में 511 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर हंगामा, रो पड़ीं सीएचओ
शिवली। मैथा तहसील के ककरदही गांव में लगे कैंप में पहले कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। लोगों को बवाल करता देख सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रो पड़ीं। इस पर टीकाकरण रोक दिया गया। पुलिस बुलानी पड़ी। ककरदही प्राथमिक स्कूल में सोमवार को कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। यहां काफी लोगों की भीड़ पहुुंच गई।
पहले टीका लगवाने को लेकर कुछ लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अलका रोने लगी। यहां स्वास्थ्य कर्मी रमेश से कुछ लोगों ने छीना छपटी की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि एसडीएम मैथा को अवगत कराकर व कोतवाली प्रभारी को सूचना दी गई। बाघपुर चौकी पुलिस ने लोगों को शांत कराया। केवल 32 लोगों को टीका लग सका। वैक्सीन शेखुपुर भेज दी गई। (संवाद)
ऑनलाइन पंजीयन न होने से लोग हुए निराश
राजपुर। राजपुर पीएचसी में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण कक्ष के बाहर लोगों का हुजूम लगा रहा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न होने से बकसौधी, बिजहरा, भाल व दमनपुर गांव से आई महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा।

पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को जिले से एक हजार वैक्सीन की डोज भेजी गई थी। सोमवार को सिकंदरा सीएचसी व राजपुर पीएचसी में 500 लोगों का टीकाकरण किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed