{"_id":"5c5eee2fbdec22077e436654","slug":"crooks-shot-medical-college-cms-s-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के ड्राइवर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के ड्राइवर को मारी गोली
Sat, 09 Feb 2019 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ विशेष उर्फ भाटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस के ड्राइवर को गोली मार दी। जांघ में गोली धंसने पर लहूलुहान ड्राइवर गिर पड़ा और हमलावर भाग गये। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। घटना की अभी तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सैफई क्षेत्र के गांव मिटठनपुर निवासी विशेष कुमार उर्फ भाटी पुत्र राम विलास पीजीआई के अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार की कार का चालक है। शुक्रवार शाम वह कार पार्क कर अपनी बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। तभी स्टेडियम के पीछे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई। गोली लगने से विशेष लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाश भाग निकले। बाद में उसने घटना की जानकारी यूपी 100 को दी।
यूपी 100 की टीम के अलावा सीओ सैंफई मस्सा सिंह प्रभारी निरीक्षक जीवा रामयादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल को पीजीआई में भर्ती कराया। विशेष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ सैफई मस्सा सिंह ने बताया युवक को गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।