{"_id":"5bb7787d867a556eee135739","slug":"crooks-looted-the-couple-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो काली पल्सर पर लद के आए, तमंचे के दम पर दंपति को लूट लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो काली पल्सर पर लद के आए, तमंचे के दम पर दंपति को लूट लिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 Oct 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज में काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के दम पर दंपति को लूट लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। देर रात ठठिया थाने में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सौरभ पुत्र चंद्रपाल वर्मा एक अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बिल्हौर के निबौरी गांव स्थित ससुराल से पत्नी कल्पना और तीन साल की बेटी दीक्षा को लेकर घर लौट रहे थे। ठठिया थानाक्षेत्र में निचली गंग नहर की पटरी पर मक्कापुरवा गांव के पास पीछे से काली पल्सर से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर इन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सौरभ पर तान दिया। कल्पना की चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झाले, 20 हजार नगद और दो मोबाइल छीन लिए। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद कल्पना की हालत बिगड़ गई। सौरभ इलाज में जुट गया। चार अक्तूबर को उसने घटना की जानकारी ठठिया पुलिस को दी। सौरभ फरीदाबाद स्थित एक गैस प्लांट में काम करता है। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।