फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crocodile made the girl a morsel in Etawah

इटावा: मगरमच्छ ने बच्ची को बनाया निवाला, पिता के साथ बकरियां चराने गई थी लड़की

Thu, 12 May 2022 05:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 May 2022 05:25 PM IST
सार

बढ़पुरा थाना क्षेत्र में चंबल नदी के पास पिता के साथ बकरियां चराने गई बच्ची पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मगरमच्छ और बच्ची को तलाशने के लिए स्टीमर मंगाई गई है।

विज्ञापन
crocodile made the girl a morsel in Etawah
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में एक बच्ची को चंबल नदी में मगरमच्छ खींच ले गया। मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार सुबह चंबल नदी में पिता के साथ बकरियां चराने गई बालिका को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। बच्ची को खींचकर नदी में ले गए मगरमच्छ की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खेड़ा अजब सिंह निवासी जगपत सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अपनी बेटियों शालू देवी (14) और वंदना (15) के साथ चंबल किनारे बकरियां चराने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान गर्मी होने की वजह से तीनों बकरियों को नहलाने लगे। छोटी बेटी शालू को प्यास लगने पर उसने पानी पीने को कहा। इस पर जगपत शालू को लेकर चंबल नदी की थोड़ी गहराई में चले गए। वह उसे पानी पिलाकर बाहर आ रहे थे कि तब तक मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया। बेटी की चीख सनुकर जगपत ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाने की पुलिस और सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। सभी मगरमच्छ के बाहर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक मगरमच्छ बाहर नहीं आया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर और बीडीओ ने भी मामले की जांच पड़ताल की है। मगरमच्छ और बच्ची को तलाशने के लिए स्टीमर मंगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed