फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   criminal was running with policeman's revolver

दरोगा की पिस्टल लूटकर भाग रहे बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट कांड में है आरोपी

Wed, 17 Jul 2019 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Jul 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
criminal was running with policeman's revolver
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में मंगलवार तड़के दरोगा की पिस्टल लूट कर भागा 25 हजार का इनामी बदमाश अजय मुठभेड़ में दबोचा गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


बकरा कारोबारी मेराज आलम से हुई 20 लाख की लूट मामले में सोमवार दोपहर पुलिस ने शनिदेव मंदिर बिठूर से अजय को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। एसपी पश्चिम संजीव सुमन के मुताबिक लूट में इस्तेमाल की गईं दो कैंचियों को बरामद करने के लिए मंगलवार तड़के पुलिस मीरपुर कैंट निवासी अजय को घटनास्थल ले जा रही थी।
विज्ञापन


सवा चार बजे के करीब रमैया ढाबे के पास अजय ने जीप में बैठे दरोगा रवि कुमार की पिस्टल छीन ली और भागने का प्रयास किया। घेराबंदी करने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजय के दाएं पैर में गोली लगी। उर्सला में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पुलिस पर झोंका था फायर 
अजय की तलाश में पुलिस ने कैंट सहित लखनऊ और बाराबंकी जिले में कई जगहों पर दबिश दी थी। बाद में उसकी लोकेशन कल्याणपुर के पास मिली। सोमवार दोपहर बिठूर में शनिदेव मंदिर के पास पुलिस ने अजय को घेरा था। इस दौरान भी उसने पुलिस पर फायर झोंका था लेकिन पुलिसकर्मी बच गए थे। वहीं जवाबी कार्रवाई में वह भी बाल-बाल बच गया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed