फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth arrested for threatening to kill Chief Minister on social media in etawah

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप

Mon, 04 Nov 2019 08:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for threatening to kill Chief Minister on social media in etawah
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजमणि तिवारी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान की धमकी देने और भगवान श्रीराम व जाति विशेष के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आगरा से पैथालाजिस्ट का कोर्स कर रहा था।
विज्ञापन


इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा का मूल निवासी राजमणि तिवारी पुत्र अशोक तिवारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडिया अपलोड किया था। इसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के साथ भगवान श्रीराम और जाति विशेष के लोगों पर अभद्र टिप्प्णी की थी।
विज्ञापन

इटावा फ्रेंडस कालोनी निवासी क्षत्रिय स्वाभिमान संगठन के विकास भदौरिया की तहरीर पर बकेवर पुलिस ने राजमणि तिवारी और उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। बकेवर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि राजमणि को सुबह में आशु शुक्ला के मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी एक बहन की ससुराल बकेवर में है। थानाध्यक्ष का दावा है कि वह यहां बहन की ससुराल आया था। आरोपी राजमणि के साथ जाति विशेष के लोगों ने मारपीट करने की धमकी भी दी थी। इसके चलते गिफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। छह दरोगा, लखना,बकेवर, अहेरीपुर चौकी के सिपाहियों समेत चार बीस सिपाही उसे जिला कोर्ट ले गए थे।

आरोपी बोला, साथियों ने शराब पिलाकर वीडियो बनाया
मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोपी राजमणि तिवारी का कहना है कि दोस्तों ने शराब पिलाकर वीडिया बनाया और धोखे से उसकी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। गिरफ्तारी के बाद बकेवर कोतवाली में राजमणि ने बताया कि वह आगरा में एक कॉलेज से पॉथालाजिस्ट का कोर्स कर रहा है।

बताया कि दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी। नशे में होने पर उससे बुलवाते गए और मोबाइल पर वीडिया बना लिया। धोखे से बनाए गए वीडिया को उसकी फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया। उसने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत सम्मान करता है। उसने जो कुछ भी कहा नशे में कहा, उसका बहुत अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed