फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   young man caught with fake gold in chitrakoot

नकली सोने के साथ पकड़ा गया फैजाबाद का युवक, दूसरा बच निकला, लोगों को गुमराह कर करते थे बिक्री

Sat, 02 Nov 2019 08:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
young man caught with fake gold in chitrakoot
नकली सोना - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के ट्रैफिक चौराहे के पास टप्पेबाज नकली सोने के बिस्किट बेचने के नाम पर ठगी करते हुए दबोच लिया गया। यातायात प्रभारी ने टप्पेबाज को कोतवाली पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़ा गया आरोपी फैजाबाद जिले का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय में शनिवार की सुबह यातायात प्रभारी योगेश यादव यातायात माह के चलते वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि चौराहे के पास ही एक युवक नकली सोने के बिस्किट दिखाकर ठगी कर रहा है। इस पर उन्होंने युवक को दबोच कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव का मुन्नीलाल पुत्र नत्थू ने बताया कि दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शनिवार को न्यायालय आया था। तभी टप्पेबाज ने बिस्किट दिखाकर उससे 25 हजार रुपए ठग लिया। बताया कि दो युवक आए थे। जिसमें एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

दूसरा मौके से भाग गया। कोतवाली में पकड़ा गया फैजाबाद जिले के हतलैया थाना नोनाही का अब्दुल कादिर उर्फ गुड्डू पुत्र मैनुद्दीन है। दूसरे भागे युवक का नाम दिनेश बताया है। उसका कोई पता नहीं बता सका। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके पास से पांच सोने के नकली बिस्किट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed