फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man brutal murder in etawah

यूपी: लापता युवक का शव झाड़ियों में इस हालत में मिला, परिजनों का हाईवे पर हंगामा, पुलिस पर पथराव

Wed, 13 Nov 2019 01:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
young man brutal murder in etawah
युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में युवक की निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इकदिल थाना क्षेत्र में लुधियात मोहल्ला निवासी मनोज कुमार राजपूत (25) मंगलवार से लापता था। बुधवार को उसका शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे झड़ियों में फांसी पर लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। यही नहीं मौके पर मौजूद पुलिस और पत्रकारों पर पथराव भी किया। घटना में एक दरोगा व एक पत्रकार घायल हुए हैं। ग्रामीणों के हंगामे से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। मामला बढ़ता देख सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। मृतक युवक मजदूरी करता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed