फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women 's Murder in Kidwai Nagar Kanpur

घर में अकेली महिला को अपनों ने मार डाला

Thu, 08 Jan 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 02:55 AM IST
विज्ञापन
Women 's Murder in Kidwai Nagar Kanpur
किदवई नगर में बुधवार सुबह घर में अकेली सुषमा त्रिवेदी (48) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। दिल्ली से घर लौटे बेटे शिवम (17) ने कमरे की फर्श पर मां का शव पड़ा देखा तो हत्या का पता चला।
विज्ञापन


कमरे में चारों तरफ खून बिखरा था। शिवम की चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग पहुंचे। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पश्चिम हरीशचंद्र, सीओ बाबूपुरवा आतिश कुमार सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम की पड़ताल के बाद शक की सुई सुषमा के जेठ कैलाश और उसके परिवार पर टिक गई है। पुलिस के अनुसार मकान में कब्जे को लेकर सुषमा का कैलाश से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के शक जताने पर पुलिस कैलाश, उसकी पत्नी साधना और बेटी मीनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  किदवई नगर ‘ई’ ब्लॉक निवासी सुषमा देवी के पति गोविंद त्रिवेदी दिवंगत हैं। सुषमा देवी घर में अकेली रहती थीं।

बेटी नीतू की शादी हो चुकी है। बेटे शिवम और सत्यम दिल्ली के अलीबाग में एक कैटरिंग एजेंसी में काम करते हैं। मकान से सौ मीटर की दूरी पर सुषमा की पान की गुमटी है जिसकी आमदनी से वह घर खर्च चलाती हैं।

मकान के दूसरे हिस्से में जेठ कैलाश, पत्नी साधना, बेटी मीनू के साथ रहते हैं। कैलाश ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक किराना गोदाम में मुंशी हैं। बुधवार सुबह ग्यारह बजे के करीब शिवम दिल्ली से घर पहुंचा। घर का चैनल खुला था।

रसोई से होते हुए शिवम अंदर के कमरे में पहुंचा तो देखा कि तख्त के पास फर्श पर सुषमा देवी का रक्तरंजित शव पड़ा था। धारदार हथियार से सुषमा देवी की गर्दन रेत दी गई थी। चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान थे।

शिवम का आरोप है कि ताऊ कैलाश मां को मकान से निकाल कर उस पर कब्जा करना चाहते थे। इसके लिये ताऊ मां को परेशान कर रहे थे। मारपीट करने पर मां ने किदवई नगर पुलिस से कई बार ताऊ की शिकायत की थी।

शिवम का आरोप है कि ताऊ, ताई और चचेरी बहन मीनू ने ही मां की हत्या की है। शिवम के शक जताने पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। दोपहर बाद डॉग स्क्वायड के स्निफर डॉग ‘लेमन’ से घटनास्थ्ल की पड़ताल कराई गई।


लेमन मकान के बाहर की तरफ भागा और सड़क पर जाकर रुक गया। लेमन को मकान के अंदर भी ले जाया गया।

जिम्मेदार बोले

धारदार हथियार से गला रेत कर महिला की हत्या की गई है। लूटपाट जैसी कोई बात सामने न आने से प्रापर्टी का विवाद, रंजिश सहित कुछ अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

बेटे के शक जताने पर परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


-एसएसपी शलभ माथुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed