फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman had gone to take vegetable, when incident happened

बेटे काे लेकर सब्जी लेने निकली थी महिला, तलाश में जुटा पति पुलिस को बदहवास हालत में मिला 

Thu, 10 May 2018 03:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 May 2018 03:09 PM IST
सार

- 10 दिनों से पांच साल के बेटे के साथ युवती लापता 
- पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा, कर दिया चलता

विज्ञापन
woman had gone to take vegetable, when incident happened
कोतवाली गंगाघाट में जानकारी देता दिव्यांग पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शुक्लागंज में दिल दहलाने वाला एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपको यकीन नहीं आएगा। अपने बेटे के साथ सब्जी लेने निकली महिला जब घर नहीं लौटी तो उसका पति उसे ढूढने निकला और फिर हुआ ये सब। जानें क्या है पूरा मामला... 
विज्ञापन

 

woman had gone to take vegetable, when incident happened
गायब युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के शुक्लागंज का में बिहार जिले के जिला लखा सराय के थाना सूर्यगढ़ा निवासी दिव्यांग युवक बीते दस दिनों से लापता पत्नी को तलाशते गंगाघाट पहुंचा।  उसे जानकारी मिली कि पत्नी को पश्चिमी गंगाघाट क्षेत्र में देखा गया था। इसके चलते पुलिस से मदद के लिए पहुंचा लेकिन मामला बिहार का होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। उसके गिड़गिड़ाने के बाद भी उसकी एक न सुनी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

woman had gone to take vegetable, when incident happened
शुक्लागंज की घटना - फोटो : अमर उजाला
सूर्यगढ़ा निवासी विनोद पाल (40) पुत्र स्व. नंदलाल ने बताया कि 10 दिन पूर्व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (35) उसके पांच साल के बेटे वीरू को लेकर सब्जी लेने को निकली थी। इसके बाद से लापता है वह मानसिक रूप से बीमार भी है। सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी, और रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कुछ नहीं हुआ। बताया कि कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना में उसने अपने दोनों पैर खो दिए थे जिसके बाद कृत्रिम पैर लगा कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। लखनऊ के आलमबाग में उसकी बहन रहती है। जहां वह बीते दिनों गया लेकिन पत्नी का पता नहीं चला। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के चक्कर लगाए जहां लोगों को पत्नी का फ ोटो दिखा कर जानकारी की तो पता चला दो दिन पहले पत्नी चारबाग रेलवे स्टेशन के पास कूड़ा बीनते देखी गई। कानपुर जाने की बात कह रही थी। वह कानपुर घंटाघर पहुंचा जहां एक चाय विक्रेता ने फ ोटो देखकर उसे बताया कि एक रिक्शे वाला युवती के साथ था। रिक्शा गंगाघाट के मिश्रा कालोनी स्थित किसी रिक्शा कंपनी वाले का था। 
पीड़ित गंगाघाट पहुंचा और  पुलिस थाने आया जहां उसने आप बीती बताई। लेकिन उसकी एक न सुनी गई। उसे व उसके साथ रही उसकी मां बच्ची देवी को यह कहकर जाने को कह दिया गया कि मिश्रा कालोनी जाकर तलाश लो मिल जाएं तो बता देना। कोतवाल गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वह बाहर थे उन्हें इसकी जानकारी नहीं है अधीनस्थ अधिकारियों से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed