{"_id":"5df23db08ebc3e87e577a00d","slug":"woman-brutally-murdered-dead-body-thrown-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला की नृशंस हत्या, फंदे से गला दबाने के बाद रेता, चेहरा ईंट से कुचल दिया, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की नृशंस हत्या, फंदे से गला दबाने के बाद रेता, चेहरा ईंट से कुचल दिया, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Thu, 12 Dec 2019 06:55 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में करीब 35 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले गला दबाया, फिर रेत दिया। पहचान छिपाने के इरादे से ईंट से प्रहार कर चेहरा कुचल दिया। सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए।
एसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को विच्छेदन गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और की गई है। हत्यारों ने शव को यहां लाकर फेंक दिया।
कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास ईशन नदी पुल से उतरते ही केले के बाग के पास झाड़ियों में गुरुवार को महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद तिर्वा कोतवाली पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। चेहरा कुचलने की घटना मौके पर की गई। शव के पास ही खून से सनी ईंट मिली है।
महिला के एक पैर में चप्पल थी। दूसरी चप्पल सड़क किनारे पड़ी मिली। महिला के गले में फंदे के निशान मिले हैं। गले में गहरा घाव भी है। आशंका है कि गला दबाने के बाद धारदार हथियार से रेता गया है। पैर में तोड़ियां और बिछिया होने से विवाहित होने की बात कही जा रही है।
घटना की जानकारी पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और तिर्वा सीओ सुवोध जायसवाल भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

नफरत की ओर इशारा कर रहा हत्या का तरीका
महिला की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे हत्यारों में महिला के प्रति खासी नफरत लग रही है। हत्यारों ने महिला का गला दबाया। इसके बाद भी सांसें नहीं थमीं तो धारदार हथियार से गला रेत दिया। हत्यारे के दिल में नफरत इस कदर थी कि उसने गला रेतने के बाद ईंट से कई प्रहार कर चेहरा कुचल दिया।
महिला के शव को एक्सप्रेसवे से लाने की आशंका
करीब 300 मीटर दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का टोल है। यहीं से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ते और उतरते हैं। आशंका है कि एक्सप्रेसवे से कार से शव को यहां तक लाया गया। इसके बाद हत्यारे शव फेंककर भाग गए।

कहां थी पुलिस, पुल पर रहती पिकेट ड्यूटी
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तिर्वा कोतवाली पुलिस रात में गश्त करती है। प्रमुख जगहों पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है। ईशन नदी पुल पर भी रात में पुलिस वाहनों की चेकिंग करती है। पिकेट भी लगती है। इसके बाद भी हत्यारे शव फेंककर चले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
महिला की पर्स में मिले 10 रुपये ओर चाबी
महिला के शव के पास पर्स मिली है। पुलिस को पर्स में दस रुपये के साथ चाबी भी मिली है। पुलिस को आशंका है कि चाबी महिला के घर की हो सकती है। शायद वह घर में ताला लगाकर निकली होगी। फिर यह वारदात हो गई।