यूपी के अाैरैया जिल में एक चाैकाने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छाेटे बेटे की बहू के साथ कुछ एेसा किया जिससे उसका सिर शर्म से झुक गया। जानिए क्या है पूरा मामला।
औरैया के अजीतमल केतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि समर की लाईन उतरवाने से मना करने पर उसके पिता एवं भाई ने उसकी पत्नी को पीट-पीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
छाेटे बेटे ने बाताया कि वह अपने ही खेताें पर लगी समर से लोगों के खेतो में पानी आदि लगाने का कार्य करता है। शुक्रवार को वह समर से बिजली लाईन उतारने के लिये कुछ बिजली कर्मचारी पहुंचे और लाईन को उतारने लगे तभी उसकी पत्नी ने मौके पर पहुंच कर लाईन मेन से पूछताछ की। मौके पर उपस्थिति उसके पिता व उसके बड़े भाई ने पत्नी को गाली गालौज करने लगे।
जब उसकी पत्नी ने गाली गलौज करने से मना किया तो उक्त दोनों लेगों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह वह उन लोगों से छूट कर घर पहुंची और उसे पूरी घटना बताई जब वह समर पर पहुंचा और अपने पिता एवं भाई से शिकायत की तो उन लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को डाक्टरी के लिये भेज दिया।