फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wife murdered on suspicion of relationship with friend

यूपी: दोस्त से संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या, सास को भी किया जख्मी, पति फरार

Fri, 09 Oct 2020 03:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of relationship with friend
मृतका की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अल्कापुरी मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि ससुराल आए युवक ने दोस्त से प्रेम संबंध के शक में पत्नी की सिर कूचकर हत्या कर दी। बचाने आई सास पर को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


बाकी घर वालों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। घायल का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा है। सुसर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्कापुरी में गुरुचरन लाल रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छोटी बेटी रुचि (30) का विवाह गाड़ीपुरा पुराना जनाना अस्पताल निवासी ऋषि के साथ लगभग तीन साल पहले किया था। उसके 13 माह का एक बेटा भी है। पति-पत्नी में कुछ विवाद होने के कारण से रुचि पिछले लगभग डेढ़ माह से मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात ऋषि ने पत्नी रुचि को फोन किया। अपने ही एक दोस्त से संबंध का आरोप लगाया।  देर रात लगभग 12 बजे नशे की हालत में ऋषि ससुराल जा पहुंचा। थोड़ी देर बाद सभी लोग सो गए। देर रात रुचि का भाई विनय को लघुशंका के लिए उठा तो उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया।
 

काफी खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला तो वह दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान के रास्ते बाहर निकला। घर में सब कुछ अस्त व्यस्त देखा तो बहन की कमरे की ओर गया। यहां उसे बहन रुचि मरणासन्न और मां बेहोश मिली।

इसके बाद उसने सभी जगाया। रात को ही परिजन रुचि को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल मां को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि घर में पड़ताल की गई है। अस्पताल से रुचि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गुरुचरन की तहरीर पर ऋषि के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

समधी स्वास्थ्य विभाग में हैं
गुरुचरन लाल ने बताया कि उनका दामाद ऋषि बुधवार रात को किसी नशे के प्रभाव में उनके घर पहुंचा था। मध्य रात्रि को सभी लोग सो रहे थे और उसी समय दामाद ने वारदात की। उन्होंने बताया कि उनके समधी इकदिल में स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। इसके चलते उन्हें पुराने जनाना अस्पताल में आवास आवंटित है। वहीं ऋषि भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed