जानिए आखिर क्यों पत्नी ने काटा अपने पति का गुप्तांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के संकिसा में घर पर सोते समय पत्नी ने पति का गुप्तांग ब्लेड से घायल कर दिया। पति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी के ऊप चरित्रहीनता का आरोप लगाया गया है। मेरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण की जहानगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला से 15 साल पहले शादी हुई थी।
ग्रामीण का कहना था कि 12 साल तक सबकुछ ठीकठाक रहा। इसके बाद पत्नी आए दिन कलह करने लगी। मारपीट की घटनाएं भी होने लगीं। इसकी शिकायत मायकेवालों से की गई तो वह लोग समझौता कराकर चले गए। बुधवार रात वह घर पर सो रहा था, तभी पत्नी ने उसके गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिवार के लोग आ गए। घायल का उपचार कराया गया। ग्रामीण की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।