{"_id":"5d53a38d8ebc3e6cd05acb24","slug":"villagers-caught-fleeing-kidnapping-of-school-students-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली छात्रों का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कूली छात्रों का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Wed, 14 Aug 2019 11:43 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में बुधवार को स्कूल जाते समय दो बच्चों के अपहरण का एक मामला सामने आया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के पास जरौली मोड़ पर स्कूल जा रहे दो बच्चों को बाइक सवार दो बदमाश अगवा कर भागने लगे।
बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।