फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle misdeed with girl in banda

बांदा: आठ वर्षीय बालिका के साथ चाचा ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 09:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Uncle misdeed with girl in banda
सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव में रिश्ते के चाचा ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उधर, बालिका के परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। सोमवार की रात बालिका छोटी बहन के साथ सो रही थी। माता-पिता जसपुरा अस्पताल गए हुए थे। रात में ही पड़ोसी युवक ने आकर दरवाजा खुलवाया और घर में दाखिल होकर बालिका का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस बीच छोटी बहन जाग गई तो उसे धौंस धमकी देकर खामोश कर दिया। बाद में आरोपी बालिका को पड़ोस स्थित अपने घर ले गया। वहां रातभर अपने साथ रखा। सुबह बालिका की मां पहुंची तो आरोपी बालिका को छोड़कर भाग निकला। पिता ने थाने में आरोपी सत्यनारायण के विरुद्ध धारा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपुरा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बालिका का मेडिकल कराने से लिखित रूप में इनकार किया है। बालिका के बयान भी दर्ज नहीं कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed