फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   two young men died in tanker explodes

तेल का टैंकर फटा दो युवकों की मौत

Mon, 16 Mar 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 16 Mar 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
two young men died in tanker explodes
कालपी रोड के पनकी पड़ाव पर रविवार शाम को पेट्रोलियम आयल का टैंकर वेल्डिंग करते समय धमाके के साथ फट गया। इससे वेल्डिंग कर रहे दो युवकों की मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि टैंकर का एक टुकड़ा 500 मीटर और युवक के मांस का लोथड़ा 200 मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन


आसपास की दुकानें व बिल्डिंग हिल गईं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत कर टैंकर में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद टैंकर में फंसे युवकों को निकालकर हैलट अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पनकी पुलिस को अभी तक टैंकर मालिक का पता नहीं चला है। हादसे से कालपी रोड पर लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने में पुलिस को घंटों जूझना पड़ा। सुंदर नगर पनकी निवासी अमर सिंह उर्फ पूती की पनकी पड़ाव में पुत्तन ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास यादव वेल्डिंग वर्कशाप नाम से दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक भी चलते हैं। पूती का इकलौता बेटा अनुज उर्फ गोलू यादव (22) बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह पिता के साथ दुकान भी संभालता था। दुकान पर मसवानपुर कल्याणपुर में रहने वाले सियाराम का बेटा अर्जुन सिंह (28) भी काम करता था। अमर ने बताया कि उनके ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था।

वह गड़रियनपुरवा फजलगंज में ट्रक की मरम्मत कराने गए थे। दुकान पर गोलू और अर्जुन थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब चार बजे इंडियन आयल से अटैच एक टैंकर मरम्मत के लिए दुकान पर आया। गोलू व अर्जुन ने टैंकर में लगे चार ढक्कनों में से एक को खोला।

दोनों उसके भीतर जाकर वेल्डिंग करने लगे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ टैंकर फट गया और आग लग गई। अनुज व अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर फजलगंज फायर स्टेशन की एक दमकल गाड़ी, पनकी और अर्मापुर थाने की फोर्स पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी टैंकर में लगी आग बुझा सके।


एसओ गोपी चंद्र यादव का कहना है कि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर चला गया। टैंकर किसका है, अभी इसका पता नहीं चला है।

मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, फायर अफसर का कहना है कि टैंकर फटने और आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। जांच के बाद ही सही वजह मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed