फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teens immersed in canal, one is missing

ओवरफ्लो नहर में दो किशोर डूबे, एक लापता

Wed, 18 Mar 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 18 Mar 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two teens immersed in canal, one is missing
गुजैनी नहर के ओवरफ्लो होने से मंगलवार को नहा रहे दो किशोर डूब गए। इसमें एक किशोर का देर रात तक पता नहीं चल सका है, जबकि दूसरे ने नहर के किनारे झाड़ियों को पकड़कर खुद को सुरक्षित किया। मौके पर गोविंद नगर पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता किशोर को खोजने में लगी हुई है।
विज्ञापन


इधर, परिजनों का आरोप है कि कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची। गुजैनी जे-ब्लाक में रहने वाले ओमप्रकाश शुक्ला शिकोहाबाद में जॉब करते हैं। इनका बड़ा लड़का शिवम (13) और पड़ोस के मोहल्ले के-ब्लाक में रहने वाले रामसिंह यादव को बड़ा बेटा शिवकुमार (14) दोस्त हैं।
विज्ञापन


रामसिंह दादा नगर प्राइवेट जॉब करते हैं। मंगलवार दोपहर शिवम और शिवकुमार घर पर बिना बताए गुजैनी नहर में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों नहाने के दौरान करतब दिखाते हुए बीच धारा में पहुंच गए और डूबने लगे। चीखपुकार सुन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिवकुमार ने कुछ दूर पर लगी झाड़ियों के सहारे खुद को सुरक्षित कर लिया। लेकिन शिवम आगे की ओर बह निकला। सूचना पर दोनों किशोरों के परिजन पहुंचे। इधर, शिवम की मां सीमा और चाचा योगेंद्र का आरोप है कि कंट्रोल रूम में सूचना देने के तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची।


देर रात तक गोविंद नगर पुलिस और चार गोताखोरों की टीम शिवम की तलाश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर, शिवम और शिवकुमार के परिजनों ने बताया कि दोनों किशोर तैरना जानते थे। इस मामले में गोविंद नगर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि गोताखोर लगाकर तलाश की जा रही है। नहर विभाग को सूचना दे कर का बहाव कम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed