दो नृशंस हत्याओं से थर्रा उठा ये जिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र विधुना में मऊ कोतवाली के अंतर्गत कछपुरा गांव में सोमवार सुबह एक अधेड़ का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेन्सिक टीम वारदात स्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
सो रहे दयाराम को सिर में मार दी गोली
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मउ कछपुरा दयाराम (55) रविवार रात घर से बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तमंचे से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुन परिजन जाग गए और दौड़ कर मौके पर पहुंचे। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे जगत सिंह ने उदयवीर पुत्र रामसनेही यादव निवासी खिदरपुर, ब्रजेंद्र नारायण पुत्र चेतराम निवासी कछपुरा, रामनरेश पुत्र लालाराम निवासी कछपुरा, संजय यादव पुत्र रामसनेही निवासी खिदरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी रामकिशोर ने मौका मुआयना किया। मृतक के बेटे जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से पुरानी रंजिश है। इसके चलते उन्होंने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
निर्मल के घरवाले बोले दूसरी बीवी ने मार डाला
इसी तरह सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरुहली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक का शव मिला। उसका चेहरा ईंटों से कुचला हुआ था। पास में खून से सनीं ईंटे थीं। कपड़ों से युवक की पहचान के बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। मृतक निर्मल कुमार उर्फ ललऊआ (40) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई। एएसपी पंकज मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि मृतक निर्मल कुमार की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इस पर तीन माह पहले उसने रचना नाम की महिला से दूसरा विवाह किया। वह इलाज के लिए बहन के घर गया था और करीब 20 दिनों बाद रविवार को घर लौटा। इस दौरान निर्मल और रचना के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक के भाई शिव रतन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी रचना ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर निर्मल की हत्या कर दी। बताया कि उसकी नजर निर्मल की दौलत व जमीन पर है। इसी वजह से हत्या कर दी। कोतवाली सुधाकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। रचना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।