{"_id":"5d83345e8ebc3e01525594f4","slug":"trying-to-misdeed-with-woman-in-kanpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जुए में रुपये हारने के बाद पत्नी को दोस्तों के हवाले किया, फिर शर्मसार हुई इंसानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुए में रुपये हारने के बाद पत्नी को दोस्तों के हवाले किया, फिर शर्मसार हुई इंसानियत
Thu, 19 Sep 2019 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जुए में रुपये हारने के बाद एक नशेबाज ने अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। नशेड़ियों से चंगुल से बचकर महिला किचन में जा छिपी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने सीओ कल्याणपुर से न्याय की गुहार लगाई।
कल्याणपुर आवास विकास की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति शराब व जुए का लती है। 16 सितंबर को उसके पति अपने पांच दोस्तों संग घर आए। पति ने पहले पांचों युवकों के साथ जमकर शराब पी। इसके बाद जुआ खेलने लगा।

आरोप है कि रुपये हारने पर जब महिला ने जुआ खेलने का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई करने के बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद पांचों ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। नशेड़ियों से बचने के लिए वह किचन में जा घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। वहां, करीब एक घंटे तक बैठाए रखने के बाद पारिवारिक विवाद बताकर उसे भगा दिया। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।