फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck driver murder in jalaun

जालौन: ट्रक चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव

Wed, 10 Feb 2021 11:18 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Truck driver murder in jalaun
ट्रक चालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में महेवा थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर में हाईवे किनारे एक खेत में ट्रक चालक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शरीर पर चाकू  के कई वार मिले। कुछ ही दूरी पर उसका मौरंग से लदा ट्रक भी खड़ा मिला। कुठौंद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि हत्या रंजिशन लग रही है, परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी है। बुधवार की सुबह ग्राम मदारीपुर में हाईवे किनारे स्थित ढाबे के पीछे खेत में ग्राम महेवा थाना कालपी निवासी ट्रक चालक उपेंद्र सिंह (23) का शव ग्रामीणों ने देखा।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। खेत से कुछ ही दूरी पर उपेंद्र का मौरंग से लदा ट्रक भी खड़ा था। उपेंद्र के पेट और सीने में चाकू  से वार के कई घाव थे। तलाशी में उपेंद्र के कपड़ों से उसका मोबाइल और कुछ रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उपेंद्र औरैया निवासी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी चलाता था। आसपास के लोगों के मुताबिक वह मंगलवार की रात मौरंग लादकर हाईवे किनारे ट्रक लगाते हुए आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद उसका शव बुधवार सुबह पड़ा मिला।


पुलिस के मुताबिक शव के पास से रुपये और मोबाइल मिलने से साफ है कि वारदात लूट के इरादे से नहीं की गई है। पुलिस रंजिश, लेनदेन, पारिवारिक विवाद या फिर किसी महिला से दोस्ती आदि बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed