{"_id":"5d9db53a8ebc3e93da788c2e","slug":"three-people-arrested-in-factory-guard-murder-and-loot-case-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फैक्ट्री गार्ड की हत्या कर दस लाख रुपये की लूट का मामला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: फैक्ट्री गार्ड की हत्या कर दस लाख रुपये की लूट का मामला, तीन गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पनकी की प्लास्टिक फैक्ट्री में गार्ड की हत्या कर 10 लाख रुपये की लूट करने वाले वहीं के कर्मचारी ही निकले। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपित दो कर्मचारियों समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो कर्मचारियों ने योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम दिया था। वहीं माल बरामदगी के समय हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हो गए। घायलों को सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया है।

बताते चलें कि 28 सितंबर की रात पनकी इंडस्ट्रियल एरिया अपट्रॉन एस्टेट स्थित सुमन प्लास्टिक फैक्ट्री में गार्ड अजय सचान की हत्या कर बदमाशों ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये, डीवीआर, टीवी, सेटटॉप बॉक्स लूट लिया था।
विज्ञापन
पुलिस घटना में किसी जानकार का हाथ मान रही थी। पूछताछ में सामने आया कि फैक्ट्री के दो कर्मी प्रयागराज निवासी शुभम गुप्ता उर्फ शिवम व विवेक मौर्य गायब हैं। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाए तो सामने आया वारदात में उनका साथी प्रतापगढ़ निवासी रोहित गुप्ता भी शामिल है।
उनकी लोकेशन नौरैयाखेड़ा और फिर कौशांबी व प्रतापगढ़ की मिली। मंगलवार रात लोकेशन टीपीनगर मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में बताया कि नौकरी के दौरान दोनों ने रेकी कर योजना बनाई थी और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।