फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three injured in taxi collision

टैक्सी की टक्कर से तीन घायल

Mon, 28 Sep 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three injured in taxi collision

बाबूपुरवा थाने के मुंशीपुरवा रामलीला मैदान के सामने तेज रफ्तार रेडियो टैक्सी ने टक्कर मारकर तीन किशोरों को घायल कर दिया। इसके बाद शराब के नशे में धुत चालक घर में भागा तो लोगों ने उसके घर पर पथराव कर  दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस चालक को गाड़ी समेत थाने ले आई। रविवार की सुबह जी मलिक कंपनी की रेडियो टैक्सी लेकर मुंशीपुरवा निवासी देवेश भदौरिया लेकर जैसे गली में घुसा तभी उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन


सामने से आ रहे तीन दोस्तों नईम (13) पुत्र सलीम, मो. हसीन (14) पुत्र वसीम और मो. आरिफ (13) पुत्र मो. शरीफ को टक्कर मार दी। नईम के सिर, हसीन के मुंह व पीठ और आरिफ के पैर में चोटें आईं। तीनों के पिता मजदूरी करते हैं। टक्कर मारकर नशे में धुत देवेश भागा और घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से नाराज लोगों ने दरवाजे पर पथराव शुरू कर दिया। तभी वहां पहुंची पुलिस किशोरों को ठेले पर बैठाकर थाने लाई। वहां से टेंपों में उन्हें अस्पताल भेजा। साथ ही देवेश को थाने लाई। 

सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें घर भेज दिया गया है। कहा कि पहले तो घर वालों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन शाम को परिजन समझौते के लिए राजी हो गए। फिर भी पुलिस देवेश का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराएगी।

देर रात पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकिल एक्ट के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने की रिपोर्ट दर्जकर टैक्सी सीज कर दी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गली में घुसने से पहले देवेश ने सुक्खापुरवा के सामने एक महिला को भी टक्कर मारी थी। हालांकि उसका पता नहीं चल सका।

श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटा, 10 घायल
कानपुर। गोलाघाट में रविवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलट गया। इसमें 10 लोग घायल हो गए। हरबंश मोहाल के भूसाटोली के लोग देर शाम गोला घाट कैंट से प्रतिमा विसर्जित कर घर लौट रहे थे। मरे कंपनी पुल के पास लोडर पलट गया।

हादसे में भूसाटोली निवासी गोलू, ललित, बब्लू, आनंद, संतोष और ऊषा समेत 10 लोग घायल हो गए।  बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में गोलू और बब्लू की हालत नाजुक बताई गई है। उधर, कैंट इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है।

हादसों में दो की मौत
कानपुर। मैनावती मार्ग पर शनिवार रात आजाद नगर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार गोलू निषाद (26) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात उनकी मौत हो गई।  वह हेलमेट नहीं पहने थे। बजरिया के नेहरू नगर निवासी गोलू सब्जी का ठेला लगाते थे।

वह गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने बिठूर गए थे। बिठूर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि यह एक हादसा है, किसी ने आरोप नहीं लगाया है। उधर बिधनू क्षेत्र में ब्रेकर के चलते अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर शराब ठेके के सेल्समैन जय प्रकाश तिवारी (47) की मौत हो गई। वह मझावन के रहने वाले थे।


परिवार में बेटा विकास और बेटी प्रिया है। विकास ने बताया कि रविवार सुबह वह कुदौली स्थित रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। तभी हरदौली गांव के पास हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयप्रकाश कुछ दूर तक सड़क पर घिसटते हुए पुलिया से जा टकराए। सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed