फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   this incident even plot

ये हादसा कहीं साजिश तो नहीं!

Sat, 24 Dec 2016 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 08:05 PM IST
सार

-एक हफ्ते पहले जान से मारने की धमकी के बाद
-डंपर से टकराई कार, मीडिया कर्मी घायल

विज्ञापन
this incident even plot
डेमो

विस्तार

यूपी पुलिस को एक उलझन भरे केस की गुत्थी सुलझानी है। ऊपर से देखने पर मामला बेहद मामूली सा जान पड़ता है, लेकिन इसकी तह तक जाने के लिए पहली कोशिश ही बता रही है कि मामला कुछ और कहानी बयां कर रहा है। 
विज्ञापन

 

 

मीडिया कर्मी को मौरंग भरे डंपर ने टक्कर मारी

this incident even plot
डेमो
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में बीती रात पैलानी बस स्टैंड के निकट एक मीडिया कर्मी को मौरंग भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार डंपर से टकराने के बाद सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। वाहन में सवार मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला। शुक्रवार की रात कस्बा निवासी मीडिया कर्मी अभिषेक अग्निहोत्री उर्फ लकी अपनी कार से रात करीब 11:30 बजे रेलवे स्टेशन की ओर से बस स्टैंड की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात मोबाइल से फोन कर जान से मारने की मिली थी धमकी

this incident even plot
डेमो
तभी पैलानी बस स्टैँड के निकट मौंरंग से लदे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने ओवरटेक करते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी। डंपर से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे सागर किराना स्टोर की दुकान से टकराकर चकनाचूर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर ले जाया गया। इस मामले में घायल ने बताया कि उसे एक सप्ताह पूर्व अज्ञात मोबाइल से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। कहा है कि कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन कर रहे हैं। इस हमले की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह विद्यार्थी सहित अन्य ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमले की निष्पक्ष जांच कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed