फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thirteen year old child had set himself kidnapping game

तेरह साल के बच्चे ने रचाया खुद का ‘किडनैपिंग गेम’

Fri, 28 Oct 2016 01:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
thirteen year old child had set himself kidnapping game
बच्चे ने रचाया किडनैपिंग का खेल
कुलपहाड़ महोबा में तेरह साल के बच्चे ने खुद का ‘किडनैपिंग गेम’ रचाकर पुलिस और परिवारवालों को गच्चा दे दिया। पैसों की जरूरत होने पर बालक ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी। इसमें उसके दो साथी भी शामिल थे। पुलिस बालक व उसके दोनों साथियों से पूछताछ कर रही है। बालक कक्षा आठ का छात्र है। उसके पिता किसान हैं। 
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के एक मोहल्ला निवासी 13 साल का बालक 22 अक्टूबर को घर से लापता हो गया। घर वापस न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। उन्होंने गांव व रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ देर बाद उसके पिता से फोन पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। तब पिता ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच पुलिस से शिकायत की। 23 अक्टूबर की रात सूचना मिली कि बालक महोबा रेलवे स्टेशन पर बैठा है तब परिजन स्टेशन पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने बालक से सख्ती से पूछताछ की तो मामला उजागर हो गया। बालक ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर खुद ही अपने अपहरण की कहानी रची थी। बताया कि वह महोबा में अपने दो साथियाें के  साथ रुक गया था। फिरौती में मिलने वाले दो लाख के बंटवारे में एक लाख 40 हजार रुपये उसे मिलना था जबकि 60 हजार रुपये दोनों साथियों को देने की बात तय हुई थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस बालक व उसके दोनों साथियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी रामकेवल पटेल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed