फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Theft in front of the police station

थाने के सामने 7 दुकानों के तोड़े ताले

Wed, 24 Dec 2014 02:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
Theft in front of the police station
कलक्टरगंज थाने के ठीक सामने चावल मंडी में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर सात दुकानों के ताले तोड़ डाले और नकदी और काजू-बदाम समेत करीब दो लाख का माल समेट ले गए। किसी तरह चौकीदार ने खुद को बंधन से मुक्त कराकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इधर पुलिस प्रारंभिक जांच में चौकीदार की भूमिका को संदिग्ध मान रही है। इधर, थाने के सामने हुई चोरी की वारदात से व्यापारी काफी गुस्से में हैं। व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द वारदात का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


कलक्टरगंज थाने के ठीक सामने चावल मंडी में किराना और खाद्यान्न की दुकानें हैं। बाजार की सुरक्षा के लिए रात में चौकीदार लालता प्रसाद यहां रहते हैं। लालता ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे वह दुकानें चेक कर रहे थे तभी पांच-छह बदमाश आए और उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे एक दुकान के बाहर डाल दिया। एक बदमाश ने कहा कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे।

इसी बीच बाकी चार लोगों ने कलक्टरगंज गुरू प्रसाद हाता निवासी अरविंद राठौर और कछियाना के अमर सिंह राठौर, कोपरगंज के जय प्रकाश की चावल, लोकमन मोहाल के रमेश उनके भाई नीरज उर्फ राजू गुप्ता, दानाखोरी के टिल्लू राठौर और कन्हैया लाल की दुकानों के एक-एक करके ताले तोड़े और नकदी और सामान समेट कर भाग निकले।

बकौल चौकीदार किसी तरह उन्होंने खुद को बंधन से मुक्त कराया और दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। थाने के सामने लूटपाट की खबर से पुलिसकर्मियों में सनसनी मच गई। सीओ कलक्टरगंज ज्ञानवती तिवारी और एसओ डीपी शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

बर्रा में जनरल स्टोर में लूट

विश्वबैंक बर्रा के जे सेक्टर में मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तन्नू जनरल स्टोर में बच्चे को धक्का देकर गल्ले से तीन हजार रुपये और दो मोबाइल लेकर भाग गए। 100 नंबर पर सूचना दी तो जवाब मिला 'बच्चे को दुकान पर क्यों बैठाया था।


दुकानदार आलोक मिश्रा का आरोप है कि दो घंटे बाद पुलिस वाले पहुंचे और औपचरिकता निभा कर चले गए। इधर, बर्रा कार्यवाहक एसओ का कहना है कि लेनदेन का विवाद होगा।

फिर भी जांच जारी है। पत्नी ने बताया कि पति का ऑपरेशन हुआ है इस वजह से वह दुकान पर नहीं बैठ पाते हैं। इस वजह से दुकान पर बेटा तन्नू और मैं थी।

कानपुर के चावल मंडी में चोरी की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed