फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   terror of dacoit goppa in chitrakut

कुख्यात डकैत ने रुकवाया सरकारी काम, मांगी तीन लाख की रंगदारी

Tue, 18 Apr 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
terror of dacoit goppa in chitrakut
डकैत गोप्पा
पचास हजार के इनामी डाकू गोप्पा के डर से पुल निर्माण का काम रुक गया है। डाकू ने ठेकेदार और मेट को धमकी भरा फोनकॉल करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। डाकू की धमकी से सभी दहशत में हैं, पुलिस से सुरक्षा मांगी गई है। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 
विज्ञापन


चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी-ओरा मार्ग पर राज्य सेतु निगम विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है। पेटी ठेकेदार सुरेश गुप्ता और मेट नत्थू धतुरहा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर तीन बार अलग-अलग नंबरों से फोन पर तीन लाख की फिरौती मांगी जा रही है। फोन करने वाला खुद को डाकू गोप्पा बताकर धमकी दे रहा है कि बिना रंगदारी दिए काम शुरू किया तो अंजाम बुरा होगा। जिससे काम रुका पड़ा है। इसकी सूचना पहाड़ी थानाध्यक्ष को भी देकर मेट ने सुरक्षा की मांग की है। जिन नंबरों से धमकी मिली है वह नंबर भी बताए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में राज्य सेतु निगम के जेई पीके पटेरिया ने बताया कि काम तो फिलहाल रोक दिया गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा के बीच काम कराएंगे।  उधर, पहाड़ी थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने डाकुओं के हस्तक्षेप मामले में तो कुछ नहीं बताया लेकिन यह कहा कि किसी भी डाकू गैंग के हस्तक्षेप से निर्माण नहीं रुकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed