फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teenager set fire on refusal to marry in fatehpur

तीन साल से प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मुकर गया प्रेमी, किशोरी ने लगा ली आग, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Thu, 16 Jan 2020 01:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Teenager set fire on refusal to marry in fatehpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले के औंग में शादी से मुकरने पर किशोरी ने बुधवार सुबह आग लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान व पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्रेमी, उसकी मां और पिता समेत चार को जेल भेजा। हालांकि रिपोर्ट छह लोगों के खिलाफ लिखी गई है।
विज्ञापन


इन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, प्रेमी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। एसपी प्रशांत वर्मा ने भी गांव में छानबीन की। पुलिस के मुताबिक दोनों में करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग था। मामला औंग थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं। गांव निवासी 17 साल की किशोरी ने इसी साल कक्षा दसवीं की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

उसका गांव के 19 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह कक्षा नौ में पढ़ता है। दोनों के घर एक ही मजरे में हैं। मां और दो बहनों के साथ किशोरी गांव के घर में रहती है। उसका भाई और भाभी गांव किनारे खेत में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सात जनवरी को किशोरी प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। खेत से लौटे परिजनों ने दोनों को एक साथ देखाकर नाराजगी जताई थी।

इसकी चर्चा दोनों पक्षों के अलावा गांव में हो गई। किशोरी के भाई ने थाने में शिकायत करने की बात कही थी। मामला सजातीय होने के कारण दोनों पक्षों में समझौते की बात होने लगी। लड़के के दरवाजे में आठ जनवरी को दो प्रधानों और गांव के चार-पांच बिरादरी के लोगों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में 13 जनवरी को मंदिर में शादी करने की बात पर समझौता हुआ।

इस दौरान दोनों को एक दूसरे से मिलने में रोक लगाई गई। शादी के तय दिन में दोपहर करीब 12 बजे लड़के की मां ने तैयारी के लिए एक दो दिन का समय मांगा। किशोरी का आरोप है कि लड़का पक्ष उसे टरकाने लगा था। 

उसकी मंगलवार रात प्रेमी से फोन पर बात हुई। उसने प्रेमी से शादी करने की गुजारिश की। शादी न करने पर उसकी और परिवार की बदनामी होने की दुहाई दी। परेशान होकर आग लगाने और जहर खाने की बात भी कही।
विज्ञापन

बकौल पीड़िता प्रेमी बोला कि सुबह शादी करने मंदिर चलेंगे। उसने बुधवार सुबह फिर फोन मिलाया तब प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। कहा कि मर जाओ, हम निपट लेंगे। उसके बाद वह प्रेमी के घर गई, जहां प्रेमी और उसके मां, पिता, बाबा, दो चाचा थे।

उन लोगों ने भी शादी से इंकार कर दिया। उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा। वह भाई को आपबीती बताने उसकी झोपड़ी पहुंची। झोपड़ी में रखा केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली।

किशोरी के साथ झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। किशोरी को औंग के नवीन प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी व पिता, मां, बाबा को जेल भेजा है।

एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके नाम बढ़ाए जाएंगे। पीड़िता हैलट में भर्ती है। यहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed