{"_id":"5879e7764f1c1bc156baa4bd","slug":"teenager-killed-after-rape-in-chitrakut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद किशोरी की हत्या, बोरे में मिली खून से लथपथ लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद किशोरी की हत्या, बोरे में मिली खून से लथपथ लाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
मकान मालिक के घर टीवी देखने गई थी लड़की
13 साल की लड़की की बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह प्लास्टिक की बोरी में भरी लाश देख कर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया है। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली कर्वी के शंकर मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने मकान मालिक के घर शुक्रवार देर रात टीवी देखने गई हुई थी। उसी के बाद से कहीं गायब हो गई। शनिवार सुबह घर से 50 कदम की दूरी पर उसकी खून से लथपथ लाश प्लास्टिक की बोरी में बंधी मिली। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डीसी सिंह का कहना है कि लड़की के बदन पर चोटों के निशान हैं, गले को भी रस्सी से दबाया गया है। हालत देखते हुए बलात्कार के बाद हत्या किए जाने पता चल रहा है। पूरी रिपोर्ट पोस्टमार्टम होने की बाद ही पता चल पाएगी। वहीं कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि तीन लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन