फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tantrik misdeed with 16 year old girl in chitrakoot

झाड़ फूंक के बहाने तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, श्राप देकर जान से मारने की दी धमकी

Mon, 03 Feb 2020 06:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
tantrik misdeed with 16 year old girl in chitrakoot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव का ही झाड़-फूंक करने वाले युवक ने खेत ले जाकर दुष्कर्म किया। परिवार में इसकी जानकारी देने पर श्राप देकर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


डरी सहमी किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो सभी हतप्रद रह गए। शनिवार को थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा जांच की जा रही है। पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने आकर बताया कि उसे अक्सर बुखार रहता है।
विज्ञापन

जिस पर गांव के ही एक झाड़ फूंक करने वाले ने इसका इलाज रात में करने को कहा। जिस पर वह अपने पिता के साथ शुक्रवार 31 जनवरी की रात को खेतों की ओर गई। रास्ते में झाड़ फूंक करने वाले ओझा ने पिता को वहीं बैठने को कहा और किशोरी को खेत के बीच ले गया।

कुछ देर तक झाड़ फूंक करने के बाद श्राप देने की धमकी दी। इसी बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसका मुंह दबाकर चुप रहने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी खेत के रास्ते भाग निकला। किशोरी ने पिता को कुछ नहीं बताया लेकिन घर आकर मां को सारी जानकारी दी। 

इसकी जानकारी होते ही पूरे परिवार के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। आरोपी के घर पहुंचे तो वह नहीं मिला।शनिवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

पाखंडी ओझा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
झाड़फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पाखंडी ओझा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed