{"_id":"5e2870268ebc3e4b0f77af9e","slug":"student-molested-accused-teacher-handed-over-to-police-in-kannuaj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, स्कूल पहुंचकर परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, स्कूल पहुंचकर परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 22 Jan 2020 09:43 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के तिर्वा में छात्रा से छेड़खानी करने की जानकारी पर परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी शिक्षक ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीएसए केके ओझा ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली इलाके के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गांव की करीब 10 वर्षीय बालिका कक्षा छह की छात्रा है। बुधवार को वह रोज की तरह स्कूल आई थी।

आरोप है कि यहां तैनात शिक्षक लोकेश कुमार त्रिपाठी ने छात्रा को पढ़ाई के बहाने कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
इस पर शिक्षक स्कूल से भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस व बीएसए कार्यालय को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
इस पर शिक्षक स्कूल से भागने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस व बीएसए कार्यालय को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
स्कूल में मौजूद छात्राओं ने भी शिक्षक के छेड़छाड़ करने की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। छात्रा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रधान ने बताया कि शिक्षक के छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी।
इस पर शिक्षक को समझाया था। शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वहीं, आरोपी शिक्षक ने कहा कि आरोप गलत हैं। शिक्षण के दौरान छात्रा को डांट दिया था। इसी को लेकर झूठी शिकायत की गई है। उधर, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने कोतवाली पहुंचकर कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए। शिक्षक ऐसा घिनौना कार्य नहीं कर सकता।