{"_id":"586bb92e4f1c1b0f7815938f","slug":"student-beaten-by-teacher-for-no-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक बना बेरहम शैतान, छात्र की लातघूसों से जमकर की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक बना बेरहम शैतान, छात्र की लातघूसों से जमकर की पिटाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 08:27 PM IST
सार
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
पीड़ित छात्र ने थाने में सौंपी घटना की तहरीर
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रेदश के बांदा जिले में एक शिक्षक ने शैतान का रूप धारण कर लिया। शिक्षक ने क्लास में दोस्त से फाइल मांगने आए एक छात्र को बड़ी बेरहमी से पीटा। छात्र के दिल में शिक्षक का ऐसा खौफ बैठ गया है कि अब वह स्कूल जाने से भी कांप रहा है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर राजकीय इंटर कालेज के पीड़ित छात्र ने थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर निवासी वासुदेव (15) पुत्र शिवराम पाल कस्बा श्रीनगर में किराये पर रहकर राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। मंगलवार को वह कॉलेज गया था।
दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले दोस्त से फाइल लेने के लिए वासुदेव कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षक से पूछकर अंदर गया और फाइल लेकर वापस लौटने लगा। तभी संविदा शिक्षक पुरुषोत्तम तिवारी ने छात्र वासुदेव की लातघूसों से जमकर पिटाई कर दी। घायल छात्र जब घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
परिजन छात्र के साथ थाना श्रीनगर पहुंचे और घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षक पुरुषोत्तम तिवारी का कहना है कि क्लास में पढ़ाते समय वासुदेव कक्षा में एक छात्र से बाते करने लगा जिस पर उसकी पिटाई की गई। उधर, कालेज के प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। कल दोनों पक्षों को बुलाकर मामला निपटाया जाएगा।