{"_id":"5bbceff2867a55287113c122","slug":"son-killed-his-father-in-etawah-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कलंक बने अवैध संबंध, इटावा में पिता का कत्ल कर बेटे ने घोंटा मासूम का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तों का कलंक बने अवैध संबंध, इटावा में पिता का कत्ल कर बेटे ने घोंटा मासूम का गला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
पिता के अवैध संबंधों से गुस्साए बेटे ने सोमवार की रात एक साथ दो हत्याएं कर डालीं। सिर पर खून सवार होते ही उसने फुंकनी और हंसिये से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच साथ सोई ढाई साल की भांजी जाग गई तो उसने उसकी भी गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस अफसरों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की व साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इटावा निवासी रिटायर्ड फौजी बालेश्वर प्रसाद पांडेय (60) पुत्र रामगोपाल पांडेय अपनी ससुराल धरमंगदपुर गांव में मकान बनाकर पत्नी मंजू और बड़े बेटे सोनू के साथ रह रहे थे। इन दिनों छोटी बेटी पूनम भी बच्चे की डिलीवरी होने के बाद घर पर ही रुकी हुई थी। पूनम की ढाई साल की बेटी पलक भी मां के साथ नानी के यहां आई थी। पुलिस हिरासत में बेटे सोनू ने बताया कि एक महिला से पिता के अवैध संबंधों से वह परेशान रहता था। गांव में भी बदनामी हो रही थी।
इसे लेकर उसने कई बार पिता को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इसी बात पर सोमवार की रात दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। सोनू ने बताया कि रात को वह घर में रखी फुंकनी और हंसिया लेकर पिता के कमरे में पहुंचा। उनके सिर पर पहले फुंकनी और फिर हंसिये से प्रहार किए। इस बीच भांजी पलक की आंख खुल गई।
विज्ञापन
उसने सब कुछ देख लिया था। वह रोने लगी थी तो उसने भांजी का भी गला दबा दिया। उसने खून से सने कपड़ों को उतारकर दूसरे कपड़े पहने और सो गया। बकौल सोनू, घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने दूसरी मंजिल से साड़ी लटकाकर दिखाया कि हत्यारा बाहर से आया था। पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।