{"_id":"ac070e1607a708dd639c2a29f4db5a62","slug":"shop-fire-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगाई आग, सड़क किया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगाई आग, सड़क किया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में रविवार को एक दुकान में कुछ युवकों ने मारपीट करके आग लगा दी। घटना से गुस्साए लोगों ने रूरा-अकबरपुर मार्ग जाम कर दिया।
उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस मामले में 5 नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रविवार को अकबरपुर क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में दुकान किए ज्योतिष के मजरा नुनियनपुरवा निवासी दुकानदार आशीष ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह नरिहा गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने धावा बोल दिया।
मारने-पीटने के बाद दुकान में आग लगा दी। आशीष ने बताया कि बीते दिन मुक्तापुर व ज्योतिष के बीच लगे मेला के दौरान नरिहा गांव के युवक आए थे। किसी बात पर धर्मेंद्र व आशीष से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई थी। इसी खुन्नस के चलते नरिहा गांव के लोगों ने दुकान पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों के आने से पहले ही फरार हो गए।
भारी संख्या में मौके पर पहुंचे पुरुष महिलाओं ने रूरा अकबरपुर मार्ग जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी सदर हरिहर राम, क्षेत्राधिकारी सदर विनीत भटनागर व कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जाम लगाए लगाए लोगों का आक्रोश देख रूरा थाने सहित त्वरित सुरक्षा बल बुला लिया गया। जाम लगा रहने के बाद एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को समझाने में सफलता और जाम खुलवाया।
रूरा-अकबरपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने से यात्री बिलबिला उठे। लोग जाम कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि बीते दिनों दोनों पक्षों के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था।
मामले में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच कराई जा रही है।