यूपी के औरैया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, गला रेतकर हत्या के बाद लाशों पर लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी वेल्डर नौशाद (59) औरैया के पास बने फफूंद रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। दिबियापुर वाले घर में पत्नी आसमीन (32) और बेटी शब्बो (2) रहती थी। रविवार रात किसी ने तीनों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए तीनों लाशों पर कपड़े और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। रात में गश्त कर रहे प्राइवेट गार्डों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में ही थाना पुलिस ने नौशाद के घर पहुंचकर आग बुझाई। तीनों लाशें बुरी तरह से जल चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, एएसपी पंकज, सीओ कुलदीप कुकरेती एवं प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर जितेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक नौशाद के रिश्तेदारों ने बताया कि आसमीन नौशाद की तीसरी पत्नी थी। मृतक की दो पत्नियों से विवाद चल रहा था। जायदाद के विवाद में हत्या मानी जा रही है। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।