फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sadhu killed by beating sticks in kannauj

कन्नौज: लाठियों से पीटकर साधु की हत्या, मोबाइल चोरी की शिकायत पर पड़ोसियों ने किया हमला

Sun, 06 Sep 2020 12:59 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Sep 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sadhu killed by beating sticks in kannauj
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले में कुटिया से मोबाइल चोरी की शिकायत पर शनिवार सुबह पड़ोसियों ने लाठियों से साधू को जमकर पीटा। इससे कानपुर के हैलट अस्पताल में शाम को उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर एएसपी, सीओ और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे की तहरीर पर दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। गांव में तनाव के चलते पुलिस लगाई गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊ खुर्द निवासी सालिगराम दुबे (55) पुत्र स्व. गोकुल संन्यास लेकर गांव के बाहर कुटिया डालकर रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम वह खेतों की ओर गए थे, इस दौरान गांव के अमर सिंह कुशवाहा के बेटे ने कुटिया में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। उसे मोबाइल उठाते कुछ बच्चों ने देख कर सालिगराम को जानकारी दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सालिगराम ने अमर के घर जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि अमर सिंह की पत्नी रिंकी ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह कुटिया की ओर लौटने लगे। सूचना पर सालिगराम के परिवार के लोगों ने अमर के दरवाजे जाकर गाली-गलौज की। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया।

आरोप है कि इसके बाद अमर सिंह परिवार केे लोगों के साथ करीब नौ बजे लाठियां लेकर कुटिया पर पहुंचे और सालिगराम को जमकर पीटा। जानकारी मिलने पर भतीजा कमलेश ताऊ को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया।

हैलट में शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान सालिगराम की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एएसपी विनोद कुमार, सीओ शिव कुमार, कोतवाल विकास राय और फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर अमर सिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी रिंकी, परिवार के राम किशन, भगवानदास, नेमचंद्र और तेजराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed