फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   robber and sub inspector injured in police encounter in farrukhabad up

यूपी: बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2019 04:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Oct 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
robber and sub inspector injured in police encounter in farrukhabad up
अस्पताल में भर्ती घायल एसआई - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में 28 सितंबर को रोडवेज बस में सवार एक सर्राफ से बदमाशों ने 300000 रुपये के जेवरात व नकदी लूट ली थी। इस मामले के जांच में स्वाट टीम लगी थी। मंगलवार रात स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को जानकारी मिली कि कुछ बदमाश राजेपुर थाना क्षेत्र में गांव गढ़िया के पास एक बाग में बैठे हैं।
विज्ञापन


इस पर स्वाट टीम प्रभारी ने राजेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार व फोर्स को साथ लेकर बाग में घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें राजेपुर थाना के एसआई संजय सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई करते हुए जनपद शाहजहांपुर थाना सेहरामऊ के गांव बादशाह नगर निवासी शातिर डोरीलाल के पैर में गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया।

इसके बाद बदमाशों ने डोरीलाल उसी के गांव के रहने वाले बालक राम शाहजहांपुर थाना सेहरामऊ के दिलावरपुर निवासी सुग्रीव इसके अलावा महाराष्ट्र जनपद तालुका मान थाना दही वाली गांव बोरबांडी हाल निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायलों को राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटे गए जेवरात के अलावा आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को शिक्षिका से लूटी गई चेन बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed