फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   retired accountant killed

रिटायर्ड लेखपाल की हत्या कर बोरे में बंद की लाश

Sun, 05 Feb 2017 12:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
retired accountant killed
डेमो पिक
सेवानिवृत्त लेखपाल की हत्या कर उसकी लाश बोरे में बंद कर अरहर के खेत में फेंक दी गई।  उसके हाथ- पैर रस्सी से बंधे थे। बेटे ने शिनाख्त की। मामला यूपी के कानपुर जिले का है। भोगनीपुर कोतवाली के छतैनी गांव प्रधान इलियास की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को सुबह अरहर के खेत से बोरे में बंद एक लाश बरामद की। लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचे कोतवाल राधामोहन दुबे तथा चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव ने मौके पर गहन जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननथू निवासी नीरज पांडेय ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू पांडेय के रूप में की। नीरज ने पुलिस को बताया कि पिता चंद्र प्रकाश सेवानिवृत्त लेखपाल थे। वह वर्ष 2010 में रिटायर हुए और पुखरायां में किराए के मकान में रहते थे। वर्ष 1995 में छतैनी क्षेत्र में लेखपाल रहे थे। बकौल नीरज एक लेखपाल के माध्यम से पिता की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पिता की नाक और सीने पर चोट के निशान थे। वहीं दीक्षाताइनपुर गांव के अवधेश द्विवेदी के मकान के पीछे से छतैनी निवासी तारबाबू के खेत तक बोरा घसीटने जाने के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया कि एक्सपर्ट टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस हत्या के मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। हत्या के विभिन्न बिंदुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है। शव मिलने वाले बोरे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने मृतक के तीनों पुत्रों नीरज, त्रिलोकी और त्रिभुवन से भी पूछताछ करने के  निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं। साथ ही मृतक के कमरे की जांच कराई गई। अनुमान है कि शनिवार की भोर पहर चंद्र प्रकाश पांडेय उर्फ चंदू की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed