{"_id":"5841a34d4f1c1b0c1ede8707","slug":"retaliation-to-father-killing-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से प्रतिशोध में कर दी बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता से प्रतिशोध में कर दी बेटे की हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के रूरा कस्बे के विद्युत लाइनमैन के पुत्र का अपहरण व गला घोंटकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी ने पिता से खुन्नस के चलते बदला लेने के लिए पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या करने की बात कबूल की है। बता दें कि हत्या आरोपी को गुरुवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर स्कूटी, छात्र का स्कूल बैग व साइकिल, स्कूल पहचान पत्र व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मालूम रहे कि रूरा के शिवाजी नगर निवासी विद्युत लाइनमैन संजय कुशवाहा का पुत्र अनुभव कुशवाहा (14) हाईस्कूल का छात्र था। 29 नवंबर को अनुभव स्कूल पढ़ने गया था। 30 नवंबर को अनुभव का शव इंजुआरामपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मिला था। इधर, शुक्रवार को पुलिस के सामने आरोपी वीरेंद्र यादव ने छात्र के पिता से बदला लेने के लिए निर्मम हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पूछताछ में बताया कि छात्र का पिता संजय उस पर बदचलनी का आरोप लगाकर बदनाम कर रहा था। मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया था। वीरेंद्र ने संजय को सबक सिखाने के लिए उसके पुत्र अनुभव की हत्या कर दी। हत्या आरोपी ने बताया कि छात्र अनुभव को बहला फुसलाकर रेलवे लाइन किनारे ले गया और जूते के फीते से गला कसकर हत्या कर दी। शव को रेल पटरी पर फेंक दिया।